जालंधर,(संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी (आप)की महिला विंग पंजाब प्रधान राजविंदर ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए छह स्वास्थ्य सुविधाओं वाली दूसरी बड़ी गारंटी की घोषणा की। उन्होंने बताया अरविंद केजरीवाल जी ने वीरवार को लुधियाना में पे्रस को संबोधित करते हुए पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर हर किसी को दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने की गारंटी दी। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष भगवंत मान, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह व सह-इंचार्ज राघव चढ्डा, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा व कुंवर विजय प्रताप सिंह मंच पर उपस्थित थे। राजविंदर कौर ने कहा केजरीवाल जी की दूसरी गारंटी के तोहफे से महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में प्राइमरी हेल्थ सेंटर ओर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर समेत सभी बड़े अस्पतालों में मुफ्त ओर अच्छे ईलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में कुल 16 हजार ‘पिंड और वार्ड मोहल्ला क्लीनिक’ खोले जाएंगे। पंजाब के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर दिल्ली की तर्ज पर बेहतर ओर सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे।राजविंदर कौर ने कहा
कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद् से बद्तर है, इसी कारण पंजाब के लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ता हे। लेकिन ‘आप’ की सरकार आने पर पंजाब के लोग इन परेशानियों से बचेंगे व नजदीकी सरकारी अस्पताल मेें मुफ्त और अच्छा ईलाज करवा सकेंगे। राजविंदर कौर ने कहा कि पंजाब के हर बाशिंदे के मुफ्त ईलाज में दवाई ओर ऑपरेशन खर्च भी ‘आप’ की सरकार वहन करेगी।