भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा महात्मा गांधी एवं भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

जालंधर, आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर स्थानीय कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शास्त्री चौक में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं मंत्री, मनोरंजन कालिया,भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर जालंधर,राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव,कृष्णदेव भंडारी, भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा,पूर्व मेयर सुनील जोयति, सुरिन्दर महे,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू ,पुनीत शुक्ला ,रजत महेंद्रु,जिला महामंत्री,भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा,अमित भाटिया, हितेश स्याल ,अश्वनी भंडारी,अजय गुप्ता ,गोपाल कृष्ण सोनी ,बृजेश शर्मा, उपस्थित थे इस मौके पर आए हुए सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया और और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *