गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले का थानगढ़ इलाका अपने सुदंर और रंग-बिरंगे छातों के लिए जाना जाता है. ये रंग-बिरंगे छाते गुजरात की संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा हैं. थानगढ़ में बनने वाले छाते गुजरात के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में दिखते हैं जैसे नवरात्रि और तारनेतर मेले में. सबसे चर्चित छाता वो है जिसके ऊपर मोर बना है.