WASHINTON (AMERICA) : सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एक ट्रेन के पटरी से उतर गई. नॉर्थ-सेंट्रल मोनटाना में हुई इस घटना की जानकारी खुद ट्रेन एजेंसी की तरफ से दी है। एजेंसी ने बताया है कि इस ट्रेन हादसे में करीब 3 लोगों की मौत हो गई है। ट्रेन में करीब 147 यात्री थे और 13 क्रू मेंबर्स इस पर सवार थे। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं। एंपायर बिल्डर नाम की यह ट्रेन शनिवार की शाम करीब 4 बजे जॉपलिन के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुई। एमट्रेक ट्रेन एजेंसी के प्रवक्ता जैसॉन अब्राम्स ने इस पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। घटना कनाडा के बॉर्डर से करीब 48 किलोमीटर दूर हेलेना में हुई है।
एजेंसी फिलहाल लोकल अथॉरिटीज के साथ काम कर रही है ताकि घायल यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।