एक बाऊंसर शारीरिक संबंध बनाते वक्त इतना क्रूर हो गया कि गर्लफ्रेंड की चली गई जान

ज्यूरिक : शारीरिक संबंध बनाते वक्त स्विट्जरलैंड में गर्लफ्रेंड की जान चली गई. यहां की कोर्ट जल्द ही उस मामले में सजा सुना सकती है जिस केस में एक बाऊंसर अपनी गर्लफ्रेंड के शारीरिक संबंध बनाते समय इतना क्रूर हो गया कि लड़की की माैत हो गई लेकिन बाऊंसर तब भी नहीं रुका और उसके शरीर के अंगों पर अत्याचार करता रहा। आरोपी का नाम मार्क शेजल है और मृतका का नाम है एना है। जांच में पता चला कि यह मामला हत्या का है लेकिन आरोपी इसे खेल खेल में जान गंवाने का रूप देना चाहता था। एना एक अरबपति परिवार से थी और शेजल एक पब में बाऊंसर था।
दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। एक दिन दोनों एक होटल में गए। उनके कमरे से देर रात तक लड़ाई झगड़े और चीखने की आवाजें आती रहीं। कमरे से एना रीड की लाश मिली जबकि इस मामले में शेजल को गिरफ्तार किया गया। शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि एना की माैत गला घोंटने से हुई थी। उसके शरीर पर छोटे कट के निशान थे साथ ही फ्रैक्चर भी हुए थे। शेजल ने सुनवाई के दाैरान कहा था वह शारीरिक संबंध बनाने से जुड़े एक फन और हिंसक गेम को खेल रहे थे जब एना की हड्डी टूट गई। इसके बावजूद बाऊंसर उसे डाक्टर के पास ले जाने की बजाय उससे संबंध बनाता रहा। लड़की की माैत के बाद उसके क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि गायब थे जिन्हें चुराने का आरोप बॉयफ्रेंड शेजल पर लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *