सुबह होते ही जालंधर वेस्ट हल्के में शुरू हो जाता है नाजायज शराब और चिटे का गोरखधंधा

जालंधर, विधान सभा हल्का जालंधर वेस्ट में सुबह होते ही देर रात तक नजायज शराब औऱ चिटे का गोरखधंधा खाखी में छुपी काली भेड़ो के आशिर्वाद से शुरू हो जाता है।न्यू संत नगर,भार्गव नगर,बस्ती शेख,तिलक नगर,न्यू दशमेश नगर,कांशी नगर,दशेमश नगर,कोट सदीक लसूडी मोहल्ला,बस्ती दानिशमंदा में 90 के करीब लोग नशीले पदार्थो का गोरखधंधा कर रहे है।इस धंधे के पीछे कुछ राजनीतिक लोगो का हाथ भी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट के भाजपा के 2 नेता नजायज शराब के साथ पुलिस ने काबू कर लिया है।पकड़े गए भाजपा नेता कपूरथला से शराब की सप्लाई लेकर पिछले लंबे समय से जालंधर में बेच रहे थे।जिनकी पूरी सूचना पुलिस के पास थी।पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही थी।दिहाती की थाना लांबड़ा की पुलिस ने 2 भाजपा नेताओं को शराब के साथ काबू किया है।पकड़े गए भाजपा नेता तस्करो की पहिचान हरप्रीत सिंह उर्फ लकी पुत्र सुभाष चन्द्र वर्मा निवासी गुरु संत नगर बस्ती दानिशमंदा, राकेश कुमार उर्फ केशा पुत्र स्व:तिलक राज निवासी न्यू रसीला नगर के रूप में हुई है।जानकर सूत्र बताते है कि यह दोनों ही नजायज कालोनिया काटकर बड़ा मुनाफे का भी धंधा करते है।इन्हें भाजपा के साथ साथ सत्ता का भी सरंक्षण प्राप्त है।हरप्रीत सिंह लकी का साला चन्द्र वरमा पुत्र हीरा लाल वर्मा भी नजायज शराब का कारोबार करता है।जिसे यह दोनों नेता अपना सरंक्षण देते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *