थाना भार्गव कैंप की चार्ज इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह ने संभाला

जालंधर, (संजय शर्मा)-थाना भार्गव कैंप की कुर्सी का चार्ज इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह ने संभाला है। इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह जालंधर में कई थानों में अपनी सेवाएं देकर आए है। थाना 5 और थाना 6 में भी इन्होंने काफी सेवाएं दी है। अब इन्हें इस थाने में बतौर एसएचओ का चार्ज दिया गया है। गुरदेव सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मानयोग पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने उन्हें थाना भार्गव कैंप की कमान संभालने का मौका दिया है। वह अपनी ड्यूटी पर खरे उतरेंगे और लॉ-एंड आर्डर को मेंनेट रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में नशा तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। थाने में शिकायत लेकर आए आने वालों का पहल के अधार पर सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *