डेप्युटी सीएम की रेस से क्यों बाहर हो गए ब्रह्म मोहिंदरा

पंजाब में मुख्यमंत्री पद का मसला सुलझने के बाद भी सियासी उठापटक जारी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार रहे ब्रह्म मोहिंदरा का अंतिम समय में पत्ता कट गया। माना जा रहा है कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नजदीकी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ब्रह्म मोहिंदरा पंजाब कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। साथ ही हिंदू चेहरा होने के नाते से भी वह उपमुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *