- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के बाद करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया है. शो को अपनी पहली विनर मिल गई हैं. दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर बनी हैं. बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतने के बाद दिव्या बेहद खुश हैं. बिग बॉस के टॉप 3 में तीन कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी पहुंचे थे. निशांत और शमिता को पीछे छोड़कर दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है.