बंद कमरे में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो मामला थाने तक पहुंच गया

जालंधर, बस स्टैंड के निकट एक होटल में उस समय हंगामा हो गया। जब पति अपनी रिश्तेदार महिला को साथ लेकर होटल में पहुंच गया और उसने पत्नी को बंद कमरे में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में पति पत्नी की बहसबाजी के बाद पत्नी बोली उसका पति उसे टाईम नही देता था और उसके कई महिलाओँ के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया। उधर जब पत्नी ने यह बता कही तो पति भड़क उठा और बोला कि उसके मोबाइल फोन को चैक करवा लो, 3 साल की कॉल डिटेल निकलवा लो, उसकी पत्नी उस पर जो आरोप लगा रही है वह झूठे है। पत्नी की टाईम न देने वाली बात पर पति ने कहा कि अगर टाईम नही देता तो बच्चे कैसे हुए। हालांकि बच्चे जन्म लेने से पहले ही पत्नी बिमार हो जाती थी। लंबे समय तक यह पति पत्नी और वो का ड्रामा चलता रहा। लेकिन इसका समाधान कुछ नही निकला। उधर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों पक्षों के परिवार वालों को थाने में बुलाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *