आम आदमी पार्टी ने किसानों के समर्थन में निकाली कैंडल मार्च

जालंधर, (संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा साल 2020 में 17 सितंबर को तीन काले कानून पास किए गए। इस के बाद 20 सितंबर 2020 को इन कानूनों को राज सभा में पास किया गया। उस समय से देश के किसान तीन काले खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए देश भर में संघर्ष कर रहे हैं। तीन काले खेती कानून बनवाने में नरेंद्र मोदी समेत कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार भी जिम्मेवार हैं। राजविंदर कौर और रमणीक रंधावा ने कहा कि एक साल से चल रहे किसानों के संघर्ष दौरान 600 से ज्यादा किसान शहादत पा गए हैं।किसान पंजाब दी कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार तथा केंद्र दी मोदी सरकार को सपष्ट कर चुके हैं की जब तक काले खेती कानून रद्द नहीं किए जाते, तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार के साथ साथ पंजाब में कैप्टन सरकार ने किसानों से धोखधडी की है। आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राज्यों के किसानों तथा किसान नेताओं के साथ हर मोर्चे पर डट के खड़ी है। बादल एंड कंपनी को अपने मुंह पर परश्चताप की कालिख मल कर काला दिवस मनाना चाहिए, क्योंकि बादल परिवार ने काले खेती कानून बनाने में योगदान पाया है। अगर केंद्री मंत्री के रूप में हरसिमरत कौर बादल ने आर्डिनेंस उपर हस्ताक्षर न किए होते तो किसानों के लिए काला दिन कभी न आता। इस मौके पर सीनियर नेता दर्शन लाल भगत, सोनियर नेता डॉक्टर शिव दयाल माली, सीनियर नेता डॉक्टर संजीव शर्मा, सीनियर नेता अमृतपल, सीनियर नेता जोगिंदर पाल शर्मा, सीनियर नेता आत्म प्रकाश बबलू, सीनियर नेता रत्न सिंह, सीनियर नेता राजेश बब्बर,अजय भगत, राजीव आनंद, गौरव पूरी, शुभम, राजीव मसीह, रमन कुमार बंटी वार्ड नं 43, प्रमप्रित सिंह, जसकरण सिंह, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह सीचेवाल, मंजीत सिंह, तेजपाल, प्रभाकर, अशोक कुमार, कीमती केसर, तेजिंदर राम पूरा, नरेश शर्मा, सीमा रानी, गुरप्रीत कौर, कविता बब्बर, मनदीप नोटा, हरजीत कौर, मनिंदर पाबला, सरबजीत, सुख संधू तथा पूजा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *