जालंधर, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल एडीसीपी सोहेल मीर एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलो की रहनुमाई में थाना रामा मंडी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस ट्रेस कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 सितंबर को चाचा द्वारा भतीजे की जायदाद हड़पने के लिए उसकी हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी देकर भतीजे की हत्या करवा दी थी। इसी हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मुकेश कुमार पुत्र शाम कुमार निवासी यूपी हाल निवासी मलां पिंड जालंधर चौहकां, सन्नी पुत्र पंछु निवासी मलां पिंड जालंधर चौहकां, रेशम लाल पुत्र कुंदन लाल निवासी रायपुर बलां हाल निवासी हरदयाल नगर, संदीप उर्फ संजु पुत्र मंटु पासवान निवासी बिहार हाल निवासी नंगल शामा, रणजीत पासवान पुत्र भोला पासवान निवासी बिहार हाल निवासी नंगल शामा, कृष्णा सिहं उर्फ मुनीष पुत्र भोला सिंह निवासी गुलजार बाग सदीकपुर पटना बिहार हाल निवासी पिंड चौहकां के तौर पर बताई गई है। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिहं गिल, डीसीपी सोहेल मीर, एसीपी सैंट्रल बलविदंर सिहं काहलो की हिदायतों पर थाना प्रभारी कमलजीत सिहं ने टीम सहित जोहलां गेट धान के खेतों में गला काट कर शव फेंक दिया था। गोबिंद सिहं निवासी पिंड भज्जोवाल किसान के ब्यानों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उसी मृतक की पहचान उसकी बहन हरप्रीत कौर और उसके भाई स्वामी नाथ ने की थी। राहुल कुमार(17) पुत्र सुखदेव सिहं निवासी हरदयाल नगर के तौर पर हुई थी। थाना प्रभारी कमलजीत सिहं ने बताया कि इस मामले की जांच करते हुए उन्होंने 3 आरोपी मुकेश कुमार, सन्नी और रेशम लाल को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी रेशम लाल ने बताया कि कत्ल के 3 दिन पहले किशनपुरा चौक में कृष्णा सिंह उर्फ मुनीष, संजू उर्फ निट्टा निवासी बिहार रेशम लाल को मिले थे। कृष्ण सिहं ने कहा कि 10 सितंबर को साढे 9 बजे के करीब मिलेंगे। रेशम ने अपने भतीजे राहुल की फोटो मुनीष कुमार को दे दी। 10 सितंबर रात करीब साढे 9 बजे 5 व्यक्ति जोहलां गेट के पास उन्हें मिले। जिनको कृष्णा सिहं अपने साथ लेकर आ गया। उनमें से एक रणजीत दूसरा संजू निवासी बिहार के रहने वाले है। मुकेश और सन्नी यूपी के रहने वाले है, जो रेशम लाल का कृष्णा सिंह के साथ राहुल कुमार को 50 हजार रुपए में हत्या करने का सौदा हुआ था और पेशगी के तौर पर 20 हजार रुपए रेशम लाल ने कृष्णा को दे दिए और बाकि काम होने के बाद देने का वादा किया वादे के मुताबिक कृष्णा सिहं ने राहुल का गला काट कर फोन करके हत्या की पुष्टि कर दी। रेशम लाल और मुकेश की निशानदेही पर संदीप उर्फ संजू, रणजीत सिहं पासवान, कृष्णा सिंह उर्फ मुनीष को गिरफ्तार किया गया।