9/11 आतंकी हमले में क्या सऊदी अरब सरकार का भी हाथ है, क्या सऊदी सरकार ने आतंकियों को फंड किया था? इन सवालों पर से आज पर्दा उठ गया है। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 11 सितंबर 2001 में आतंकवादी हमलों के लिए विमान अपहरण करने वाले सऊदी अरब के दो लोगों को मिले साजोसामान संबंधी सहयोग से जुड़े 16 पृष्ठों का नया दस्तावेज जारी किया है। दस्तावेजों में बताया गया है कि अपहरणकर्ता अमेरिका में सऊदी अरब के अपने साथियों के साथ संपर्क में थे लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि इस साजिश में सऊदी अरब सरकार शामिल थी।