अफगानिस्तान से भागे नहीं है तालिबान की नाक में दम करने वाले अहमद मसूद

पंजशीर घाटी में रेजिस्टेंस फोर्स का नेतृत्व करने वाले अहमद मसूद अभी भी अफगानिस्तान में ही हैं। हालांकि, पंजशीर के 70 फीसदी मुख्य इलाकों पर अब तालिबान का कब्जा हो चुका है। ईरानी की न्यूज एजेंसी ‘फार्स’ ने कुछ सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी ने बताया है कि पूर्व अफगान गुरिल्ला कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद के तुर्की या किसी और देश भागने की अफवाहें झूठी हैं। मसूद अफगानिस्तान में ही किसी सुरक्षित ठिकाने पर मौजूद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *