ईद हो या दीपावली बॉलीवुड सेलेब्स हर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं. संकट हरने वाले भगवान श्रीगणेश (Ganesh Chaturthi 2021) को कई सेलेब्स कल (10 सिंतबर) को अपने घर लेकर आ चुके हैं. अब हर कोई अपनी भक्ति और आस्था से गणपति बप्पा को रिझाने की कोशिश में हैं. पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी अपने घर में बप्पा को लेकर आ गई है. उन्होंने न सिर्फ बप्पा का जोरदार स्वागत किया बल्कि मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना की है. उन्होंने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही हैं.