आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैज़ल खान (Faissal Khan) इस वक्त अपनी नई फिल्म ‘फैक्ट्री’ (Faactory)को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, हम यहां फैज़ल खान (Faissal Khan) के उस वीडियो की बात कर रहे हैं, जिसमें वह सड़क पर एक छोटी सी दुकान के सामने खड़े होकर वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख कई लोग हैरान हैं और उनकी हैरानी की वजह अलग-अलग है।