पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे के घर NIA की रेड, बेटे को हिरासत में लिया

JALANDHAR: श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के गढ़ा रोड स्थित आवास पर एनआईए की टीम ने रेड की है।
सूत्रों के अनुसार रोडे के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि अर्बन एस्टेट के पास हरदयाल नगर स्थित उनके आवास पर कल रात करीब 12 बजे 25-30 लोगों की टीम ने रेड़ की और उनके बेटे गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि कार्रवाई के समय रोडे घर पर ही थे। सूत्रों के मुताबिक ये रेड अमृतसर में कुछ दिन पहले बरामद टिफिन बम के मामले में की गई है।  एनआईए की कार्रवाई पर जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
उधर,सूत्रों ने दावा किया है कि आज की रेड के दाैरान हैंडग्रेनेड आदि मिले हैं लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। संभावना है कि थोड़ी देर में उच्च अधिकारी इस मामले में खुलासा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *