मुश्किलें बढ़ी शिल्पा शेट्टी और उनकी मां की

Mumbai – शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर भी करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है। दरअसल, आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने एक कंपनी खोली। इस कंपनी की शाखा राजधानी में खुलवाने के नाम पर कंपनी के अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया और करोड़ों रुपये वसूले। इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका सामने आई। जिसके बाद हजरतगंज पुलिस ने एक महीने पहले नोटिस भेजा था। वहीं, अब विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस देने पहुंच रही है। उधर, डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है। मामले में शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *