जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। बीजेपी के पदाधिकारी होने के अलावा गुलाम रसूल डार सरपंच भी थे। उन्हें पिछले दिनों ही हुए पंचायत चुनावों में चुना गया था।