राम मंदिर को दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि इसका पूरा निर्माण 2025 से पहले नहीं हो पाएगा। राम मंदिर के निर्माण में शामिल सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मंदिर का निर्माण 2025 से पहले पूरा नहीं होगा, हालांकि भक्तों को दिसंबर 2023 तक आंशिक रूप से तैयार प्रांगण में जाने और दर्शन-प्रार्थना की अनुमति दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार हम दिसंबर 2023 तक मुख्य गर्भगृह और मंदिर की पहली मंजिल को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। इससे भक्तों को राम लला के दर्शन करने और पूजा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान कारसेवकों ने देशभर से जिन ईंटों को राममंदिर के निर्माण के लिए एकत्रित किया था। उनका इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। वहीं नक्काशीदार पत्थरों की बात करें तो विहिप की वर्कशॉप कारसेवकपुरम में बनाई जा रही 70 फीसदी ईंटों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *