जालंधर, (संजय शर्मा)-कन्या महाविद्यालय की छात्राओं एवं फैकल्टी मेंबर द्वारा हंगरी से समर यूनिवर्सिटी कोर्सओं के लिए बायलेट्रल स्टेट स्कॉलरशिप 2021 प्राप्त की गई है। एम.ए. साइकोलॉजी की चार छात्राओं जागृति नागपाल, प्रणवचीत कौर, अमनदीप कौर तथा श्रेया डोगरा के साथ-साथ साइकॉलजी विभाग से डॉ. शरणजीत कौर को ईटोवॉस लोरंड यूनिवर्सिटी, बुडापेस्ट एवं यूनिवर्सिटी ऑफ सी•ाड में समर कोर्स के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। इन कोर्सों की शुरू हुई कक्षाओं में स्कॉलरशिप प्राप्त करता हंगरी की संस्कृति एवं भाषा के बारे में ज्ञान हासिल कर रहे है। इन कक्षाओं को इस ढंग से आयोजित किया जा रहा है कि यह छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं परस्पर प्रभावशाली सीखने का तजुर्बा पैदा कर सकें। संस्कृति पर आधारित लेक्चरर्स में हंगरी के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अपनाई जाती मान्यताओं एवं परंपराओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि इस स्कॉलरशिप में मुफ्त सहभागिता के साथ- साथ पूरक, रिहायश एवं खाने-पीने पर आधारित वफा भी शामिल है। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बात करते हुए कहा कि हम अमेरिकन, यूरोपीयन एवं कैनेडियन यूनिवर्सिटीओं एवं कॉलेजों के साथ विभिन्न कोलैबोरेशंस एवं एकेडमिक टाइप्स के साथ-साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के द्वारा अपनी छात्राओं में वैश्विक सतरीय हुनर को पैदा करते हैं। हमारी चेथम यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए., बोस्टन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. ईटोवॉस लोरंड यूनिवर्सिटी, हंगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप्स हैं तथा कई सालों से छात्राएं इससे लाभान्वित हो रही है। इन प्रोग्रामों के बल पर ही के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा हावर्ड यूनिवर्सिटी जैसी शिक्षा संस्थाओं की फेरी के साथ-साथ यू.एस. की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीओं में दाखिले लिए जा चुके हैं। कई के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा बोस्टन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. जैसी विदेशी यूनिवर्सिटीओं में अपनी पढ़ाई को जारी रखा गया है जो केवल कन्या महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे बेमिसाल अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्रामों से प्राप्त वैश्विक स्तरीय एक्सपोजर के कारण ही मुमकिन हो सका है।