दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 13 महीने बच्ची 16 करोड़ का इंजेक्शन लगने के बावजूद नहीं बच सकी

Punne – दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 13 महीने की वेदिका शिंदे का निधन हो गया। कई लोगों द्वारा दी गयी वित्तीय मदद के बाद उसे 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगाया गया था। लेकिन रविवार शाम को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची के पिता सौरभ शिंदे ने बताया, ‘रविवार शाम को बच्ची को अचानक सांस की समस्या होने लगी। हम तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए तमाम कोशिशें कीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले महीने बच्ची को इंजेक्शन दिए जाने के बाद, उसकी हालत में सुधार हुआ था। हमने पिछले महीने उनका जन्मदिन भी मनाया था।’
बच्ची का नाम वेदिका शिंदे था। उसकी मौत से कुछ घंटे पहले ही उसके परिवारवालों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर स्वास्थ्य में सुधार के बारे में बताया था। रीढ़ की मांसपेशी से संबंधित गंभीर बीमारी ‘एसएमए टाइप-एक’ से पीड़ित वेदिका की पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के भोसरी में एक निजी अस्पताल में रविवार को शाम में छह बजे मौत हो गयी। घर पर सांस लेने में दिक्कतों के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए टाइप ई-1) बीमारी और उपचार में आने वाले महंगे खर्च के चलते दान में मिले 16 करोड़ रुपये की मदद के बाद जून में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में बच्ची को इंजेक्शन दिया गया था। वेदिका के परिजन के मुताबिक मौत से कुछ समय पहले तक उसकी स्थिति में सुधार हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *