शनि ग्रह आज पृथ्वी के सबसे नजदीक नजर आया और इस नजारे को बगैर टेलिस्कोप की मदद के देखा गया. सोमवार दोपहर 11.30 यह छल्लेदार ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब था, हालांकि जिन देशों में रात का वक्त था, वहां इस खूबसूरत नजारे को और भी साफ तरीके से देखा जा सका. यह घटना करीब एक महीने तक चलती रहेगी और ऐसे में आपके पास इस सीन को देखने के और भी मौके हैं. हालांकि तब दोनों ग्रह आज जितने करीब नहीं होंगे.
पठानी सामंत प्लेनेटेरियम के डिप्टी डायरेक्टर सुवेंदु पटनायक ने बताया कि भारतीय समय के मुताबिक सूबह 11.30 शनि ग्रह और पृथ्वी एक-दूसरे के बेहद करीब नजए आए. भारत में इस वक्त भले ही दिन है लेकिन जिन देशों में रात है, वहां यह नजारा साफ-साफ दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि पृथ्वी को सूरज का चक्कर लगाने में भले ही 365 दिन लगते हों लेकिन शनि को ऐसा करने में 29.5 साल लग जाते हैं. खलोगशास्त्री सुवेंदु पटनायक ने कहा कि अपनी कक्षा में घूमने के दौरान पृथ्वी और शनि साल में एक बार करीब आते हैं. वहीं एक साल 13 दिन के अंतराम पर दोनों ग्रह बेहद करीब हो जाते हैं. इससे पहले जुलाई 2020 में पृथ्वी और शनि एक-दूसरे के सबसे नजदीक आए थे और अगली बार ऐसा 14 अगस्त 2022 को होने वाला है.