TMC बोली- राजनीति छोड़ने का ऐलान बस ‘शोले का ड्रामा’

नई दिल्‍ली, बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने भले ही राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया हो लेकिन अभी भी उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक महकों में जुबानी जंग जारी है. बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन इस दौरान उन्‍होंने कई ऐसे सवाल छोड़ दिए, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई. अब उन्‍हें टीएमसी (TMC) के कुणाल घोष (Kunal Ghosh) और बीजेपी (BJP) के दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर उनको लेकर चल रही बातों पर जवाब देते हुए कहा कि अब उनके पास गाने के लिए पर्याप्‍त समय है. उन्‍होंने शनिवार देर रात एक पोस्‍ट के जरिये कहा, मुझे लेकर राजनीति दलों के बीच जिस तरह की बात कही जा रही है उसे आप सभी पढ़ें. आप सभी चीजों को अपने नजरिए से देख रहे हैं. कुछ लोगों ने अपनी संस्‍कृति के अनुसार भाषा का प्रयोग किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *