नई दिल्ली, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करने में लगे हैं. उनके खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर बातें कही जा रही हैं. ऐसे में अब कई बॉलीवुड सितारे उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने खुलकर शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया और लगातार वो लोगों की बातों का सोशल मीडिया पर जवाब भी देते रहे.