पिकअप व कार की आमने सामने टक्कर दो की मौत

जालंधर,(विशाल)-सदर थाना क्षेत्र के जंडियाला कस्बे में जंडियाला-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्वामी सत्संग घर के पास शुक्रवार दोपहर ढाई बजे पिकअप और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलवन निवासी हरकमल सिंह और जतिदर सिंह के रूप में हुई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया है।अल्टो सवार दोनों भाई जंडियाला से फगवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों भाइयों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जंडियाला चौकी प्रभारी गुरविदर सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *