डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंक की नारेबाज़ी

जालंधर,(विशाल)- डीसी आफिस इंप्लाइज यूनियन ने संघर्ष को और तेज करने का एलान किया है। शुक्रवार को यूनियन की तरफ से पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व डीसी आफिस के सामने मुलाजिम यूनियन के सदस्य एकत्रित हुए। यहां पर यूनियन नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही अपनी जायजा मांगों को लेकर जारी हड़ताल के बीच सरकार के नकारात्मक रवैये पर भी रोष जताया।यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क बताते है कि मुलाजिमों की जायज मांगों में सीनियर असिस्टेंट को पदोन्नत करके नायब तहसीलदार बनाने के कोटे में इजाफा करना, कमीशन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व मुलाजिमों को नियमों के मुताबिक पदोन्नति करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य भर के मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर संगठित हो चुके है। मुलाजिमों ने कहा, सरकार वादे पूरे नहीं कर रही यूनियन नेता तेजिदर सिंह ने कहा कि उनका मकसद किसी को परेशान करना नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा मुलाजिमों की जायजा मांगों को दरकिनार किए जाने से उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो वादे मुलाजिमों के साथ किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट डीसी आफिस इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल उनकी मांगे पूरी होने तक यथावत जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *