जालंधर के इस अस्पताल की नर्स ने Suicide कर जीवन लीला की समाप्त

जालंधर,(विशाल)- कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों के सुसाइड के कई मामले सामने आ रहे है। वहीं आज जालंधर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक 24 साल की एक नर्स ने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक मखदूमपुरा में स्थित शिवालिक अपार्टमैंट में रहती नर्स रजिया सुल्ताना का शव फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलते ही थाना नम्बर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक रजिया सुल्ताना जालंधर के केयरमैक्स अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी और यहां फ्लैट में किराए पर रहती थी। घर के एक हिस्से में कुछ कांच के टुकड़े भी बिखरे मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो शव नीचे जमीन पर ही पड़ा था। फिलहाल कहना मुश्किल है कि रजिया सुल्ताना ने सुसाईड क्यों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *