जालंधर नगर निगम के पंप पर डीजल खत्म, गाड़ियों को तेल न मिलने से कूड़ा लिफ्टिंग ठप

जालंधर,(विशाल)-नगर निगम के लम्मा पिंड चौक स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया है। इस वजह से शहर से कूड़ा उठाने वाली करीब 100 गाड़ियां वर्कशॉप से नहीं निकल पाई हैं और शहर के डंपो से कूड़ा नहीं उठाया जा पा रहा। डीजल खत्म होने से नाराज मुलाजिमों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है।ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन के नेता शम्मी लूथर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और बदनामी मुलाजिमाें और यूनियन की होती है। व्हाट्सएप के पंप पर पहले भी कई बार डीजल खत्म हो चुका है और हर बार शहर से कूड़ा लिफ्टिंग प्रभावित होती है। इसे लेकर यूनियन भी कई बार नाराजगी व्यक्त कर चुकी है लेकिन हर 15 से 20 दिन बाद ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है।यूनियन नेताओं ने कहा कि नगर निगम इसके लिए पहले से ही प्लान तैयार करें कि पंप पर डीजल खत्म ना हो और शहर में लोगों को

कूड़े की परेशानी का सामना ना करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *