लखनऊ, (R.aajtak.com)-कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Corona Infection) और उस पर प्रभावी नियंत्रण को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) का ऐलान किया है. प्रदेश में शनिवार और रविवार दोनों दिन बंदी रहेगी. इसी के साथ पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है. वीकली लॉकडाउन के दौरान सभी साप्ताहिक बाज़ार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे. इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम होगा, लेकिन आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी.