जालंधर,(विशाल)-जालंधर की मंडियों में गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए किए गए प्रबंधों में कोरोना से बचाव के इंतजाम भी शामिल हैं। मंडी बोर्ड ने जिले के 137 खरीद केंद्रों के लिए 3200 लीटर सोडियम हाईपोकलोराईट स्प्रे की व्यवस्था की है। इससे सैनिटाइजेशन करके किसानों, मजदूरों, आढतियों व अन्य लोगों को संक्रमण से बचाया जाएगा। खरीद केंद्रों पर आने वाले लोगों के लिए 500 लीटर हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाया गया है। मंडियों में शारीरिक दूरी यकीनी बनाने के लिए फसल ढेरी करने के लिए 30-30 फीट के खाने बनाए गए हैं। साथ ही, फ़सल उतारने से तुरंत बाद ही खरीद प्रक्रिया पूरी की जा रही है।जिला मंडी अधिकारी मुकेश कैले ने कहा कि गेहूं की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को यकीनी बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग के साथ पूरा करने के अलावा मंडियों में आने वाले किसानों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्हों ने बताया कि मंडियों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए खरीद केंद्रों में फसल लेकर आने वाले किसानों को 18 अप्रैल 30887 पास जारी किए गए हैं। िससे मंडियों में भीड़ इकट्ठी होने के कारण वायरस और फैलने का खतरा पैदा नहीं होगा। उन्होंने किसानों को मंडियों में फसल सुखाकर लेकर आने और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने को कहा है