जालंधर में हर दिन हो रही 15000 के करीब कोरोना वैक्सीनेशनः DC

जालंधर, (विशाल)- ज़िले में कोविड -19 की दूसरी लहर से निपटने के लिए वैक्सीनेशन में लाई तेज़ी से जालंधर में प्रतिदिन टीकाकरण के मामले में गुरूवार एवं शुक्रवार को करीब 15000 टीकाकरण किया गया।मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा हुई मीटिंग में हिस्सा लेते, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से शुरुआत से ही कोविड महामारी के प्रबंधन के लिए सक्रियता से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक ज़िले में 7,98,139 कोविड टैस्ट किये गए हैं और कुल 1,80450 टीकाकरण करने पर जालंधर राज्य में वैक्सीनेशन करने के मामलो में दूसरे स्थान पर है।उन्होंने आगे बताया कि ज़िले में 7 माईक्रो कनटेनमैंट जोन घोषित किए गए, जिन में 4 शहरी और 3 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं जबकि 1 कनटेनमैंट जोन घोषित किया गया है, जोकि शहरी क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि जालंधर में कोविड के गंभीर मरीज़ों के लिए 157 वैंटीलेटर उपलब्ध हैं। इस के इलावा 136 ऐंबूलैंस मौजूद हैं, जिन की कार्यशीलता को विश्वसनीय बनाने के लिए नियमित तौर पर चैकिंग की जाती है।उन्होंने आगे बताया कि टीकाकरण मुहिम को जनतक मुहिम बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस विभाग की तरफ से कोविड -19 निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई गई है, जिस के अंतर्गत मास्क न पहनने पर 95619 चालान किये गए हैं और उल्लंघन करने वालों से 5,06,97,100 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं। इसी तरह घरेलू एकांतवास का उल्लंघन करने पर 89 चालान जारी करते 1,90,000, सामाजिक दूरी कायम न रखने पर 289 चालान जारी करते 5,79500 और थूकने पर 569 चालान जारी करते 1,32,600 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए। ज़िला प्रशासन की तरफ से किये गए प्रयासों से ही कोविड पोजिटिव दर और मौत दर में कमी आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *