जालंधर,(विशाल)- पैडी सीजन के दौरान पावरकाम अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत रविवार को शहर के 39 11केवी फीडर बंद रहेंगे। फीडर बंद होने से विभिन्न इलाकों में बिजली सुबह आठ से पांच बजे तक नौ घंटे के लिए बंद रहेगी। शहर के फोकल प्वाइंट की बात करें तो इंडस्ट्री में बिजली बंद रहेगी। पावरकाम की ओर से बिजली बंद की सूचना औद्योगिक संगठनों के सदस्यों व इंडस्ट्री को दे दी गई है। पावरकाम का कहना है कि शहर के 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर फीडर बंद रहेंगे। उपभोक्ता को गर्मियों में पावरकट से बचाने के लिए कर्मचारी काम में जुटे हुए है।66केवी फोकल प्वाइंट से चलते 11केवी फीडर बंद रहेंगे। फीडर उद्योग नगर फीडर, डीआइसी-वन, वाटर सप्लाई, बीएसएनएल, शिव मंदिर, फोकल प्वाइंट नंबर एक, रंधावा मसंदा, इंडस्ट्रियल-दो व तीन, गदईपुर एक व दो, उत्तम कनाल-एक, कनाल-दो, बाबा विश्वकर्मा, शीतल मिल, कालिया कालोनी, गुरु अमरदास नगर, फोकल प्वाइंट दो, फाजिलपुर, जगदंबे, न्यू लक्ष्मी, न्यू फोकल प्वाइंट में फीडर बंद रहेंगे। वहीं, दूसरी तरफ 66केवी टांडा रोड के अधीन चलते 11केवी फीडर न्यू एस्टेट, ओल्ड एस्टेट, शार्प चक, कोटला रोड, चारा मंडी, फाइव स्टार, स्टेट बैंक, खालसा रोड, पठानकोट रोड, भारत, पंजाबी बाग, रायपुर, रेरु, सरूप नगर के फीडर भी मरम्मत के चलते बंद रहेंगे।कालिया कालोनी, गुरु अमरदास नगर, सैनी कालोनी, दादा कालोनी, सईपुर, संजय गांधी नगर, गदईपुर, गदईपुर मार्केट, सरवन पार्क, परशुराम नगर, बुलंदपुर, रंधावा मसंदा, रायपुर रसूलपुर, न्यू एस्टेट, इंडस्ट्री एरिया, ओल्ड एस्टेट, शार्प चक, न्यू एस्टेट, कोटला रोड, थ्री स्टार कालोनी, चारामंडी, स्पीड वे, फाइव स्टार, इंडस्ट्रीयल एस्टेट, रामको कालोनी, जेएमपी चौक, पंजाबी बाग, भीम नगर, जेजे कालोनी, गऊवाली काहनपुर में बिजली बंद रहेगी।नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि शहर के फीडर की मरम्मत को लेकर विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली सुबह आठ से पांच बजे तक बंद रहेगी। गर्मियों ने सीजन में लोग बिजली कट से परेशान न हो, इसके लिए पावरकाम तैयारियों में जुटा हुआ है