सेवा केन्द्रों में सबसे कम 0.02 प्रतिशत पैंडेसी के साथ जालंधर पूरे पंजाब में अव्वल

जालंधर,(विशाल)-डीसी घनश्याम थोरी ने सेवा केन्द्रों में पेंडिंग केस घटाने और राज्य के सेवा केन्द्रों में सब से कम पेंडेंसी (0.02 प्रतिशत) के साथ जालंधर को पंजाब में प्रमुख जिला बनाने में बेमिसाल योगदान डालने वाले आधिकारियों /कर्मचारियों का सम्मान किया।और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि एक साल के दौरान जि़ले में अलग -अलग नागरिक केंद्रित सेवाओं से सम्बन्धित 224226 अर्जियां प्राप्त हुई थीं और सभी प्रार्थनाकर्ता को निर्धारित समय के अंदर सेवाए मुहैया करवाई गई। इस समय पर कुछ ही अजिऱ्याँ प्रक्रिया अधीन हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन की तरफ से जालंधर की ज़ीरो पैंडैंसी पहुँच को अपनाया गया, जिस के अंतर्गत अंतिम परवानगी से पहले नागरिक दरख़ास्त प्रक्रिया पर कार्यवाही करने वाले समूह आधिकारियों /कर्मचारियों की कार्यवाही का विश्लेषण करने के लिए तहसील या सब तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट इन्फर्मेशन व्यवस्था (एम.आई.एस.) के द्वारा हर दफ़्तर के दरख़ास्त प्रक्रिया सम्बन्धित प्रदर्शन की रोज़मरा की निगरानी की जाती है। थोरी ने कहा यदि कोई अजऱ्ी पैंडिंग पाई जाती है तो उसे तुरंत सम्बन्धित अधिकारी को भेज दिया जाता है। नोडल अधिकारी सचेत हो कर बिना किसी देरी के प्रार्थना-पत्र पर कार्यवाही को विश्वसनीय बनाते हैं। डीसी की तरफ से सेवा केन्द्रों में पैंडैंसी घटाने में विशेष योगदान डालने बदले आज अतिरिक्त जि़ला रजिस्ट्रार जन्म और मृत्यु जालंधर (ए.डी.आर) डा. त्रिपतपाल सिंह संधू, सुपरडंट, सिविल सर्जन कार्यालय, जालंधर श्रीमती विना, स्टेनो, एस.डी.एम. कार्यालय फिल्लौर श्रीमती सुखजिन्दर कौर, सहायक मैनेजर सेवा केंद्र, जालंधर बहादुर सिंह, सीनियर सहायक एल.ए. ब्रांच डी.सी. कार्यालय राकेश कुमार अरोड़ा का सरटीफिकेटों के साथ सम्मान किया गया। आधिकारियों /कर्मचारियों की तरफ से नागरिक केंद्रित सेवाओं को निर्धारित समय में विश्वसनीय बनाने की दृढ़ता की प्रशंसा करते श्री थोरी ने उनको पहले की तरह ही अपनी ड्यूटी पूरी निपुणता, लगन और तनदेही से निभाते रहने की अपील की। डीसी ने आशा जताई की कि अधिकारी /कर्मचारी सेवा केन्द्रों में ज़ीरो पेंडेंसी को कायम रखनें में इसी तरह उत्तम प्रदर्शन जारी रखेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *