जालंधर,(विशाल)-शहर की शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मौत से पहले बेटी ने अपनी मां को फोन किया था और खुद को बचाने की फरियाद की थी। मृतका की मां राजरानी ने बताया कि बेटी प्रवीण की शादी 13 जुलाई, 2018 को सागर के साथ हुई थी। प्रवीण का 13 महीने का एक बेटा भी है, जिसका नाम चिराग है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे प्रवीण का फोन आया और उसने कहा कि सागर के फ्रेंड आशु का रिश्ता फिर टूट गया है और सब मुझे दोषी ठहरा रहे हैं। फिर 4 बजे दोबारा फोन आया। उसने कहा कि मुझे पीट रहे हैं, तंग कर रहे हैं। यह मेरी आखिरी काॅल है। मुझे बचा लो। इसके बाद बेटी का फोन बंद हो गया। उन्होंने तुरंत बड़ी बेटी आंचल को फोन किया। जब वह प्रवीण के घर गई तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। मां ने आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।