मकसूदां सब्जी में साइकिल स्टैंड ठेकेदार के तय रेट से ज्यादा वसूली करने को लेकर हुआ बवाल

जालंधर,(विशाल)-मकसूदां सब्जी मंडी में साइकिल स्टैंड ठेकेदार के तय रेट से ज्यादा वसूली करने को लेकर बवाल हो गया। मौके पर ठेकेदार के विरोध में उतरे रेहड़ी वालों ने काफी देर तक हंगामा किया। उधर, थोक कारोबारी भी रेहड़ी वालों के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी अधिकारियों की नाक के नीचे ठेकेदार मनमानी करता है। उन्होंने इसके विरोध में शुक्रवार को धरना देने की घोषणा की है।रेहड़ी वालों का आरोप था कि ठेकेदार के कारिंद साइकिल स्टैंड के निर्धारित दामों से ज्यादा वसूली करते हैं। इसी तरह नियमों के विपरीत मंडी के अंदर रेहड़ी लगाने वालों से भी पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी ने तीन पहिया वाहन के लिए 15 रुपये निर्धारित किए हैं। ठेकेदार 30 रुपये वसूल रहा है। सुबह मंडी से सामान खरीदने आए वाहन चालकों ने ठेकेदार को नाजायज पैसों का भुगतान कर दिया लेकिन जैसे ही मंडी के थोक व्यापारियों को इसकी सूचना मिली तो व्यापारी नेताओं ने मंडी के प्रवेश द्वार पर जाकर इसका विरोध किया।वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण व्यापारी नेताओं ने शुक्रवार सुबह 8 बजे मंडी के प्रवेश द्वार पर धरना लगाने का एलान किया है। खास बात यह रही कि भारी हंगामे के बावजूद मार्केट कमेटी के ठेकेदार के मुलाजिमों से निर्धारित से अधिक वसूली करने का दौर जारी रखा।व्यापारी नेता डिंपी सचदेवा, इंद्रजीत सिंह नागरा व रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि मंडी में रेहड़ी लगाकर परिवार चलाने वाले गरीबों के साथ किसी भी कीमत पर धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेका देने के दौरान जो नियम और दरें निर्धारित की गईं थी, उसी के मुताबिक वसूली होनी चाहिए। अगर इसके अतिरिक्त वसूली की गई तो वे मंडी में हड़ताल करने को विवश होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *