अवैध हथियारों सहित दो गिरफ्तार..

जालंधर( संजय शर्मा)– सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जरनैल सिहं उर्फ जैला पुत्र जगदीश सिहं, जरमल सिंह उर्फ चौधरी पुत्र जगदीश सिंह दोनों निवासी नूरपुर लुभाना कपूरथला के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर, 7 जिंदा रोंद और 4 मैगजीन, एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है। इन दोनों को चोगिटी चौंक के निकट से काबू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *