अभिनेत्री नुसरत भरुचा की फिल्म ‘राम सेतु’ के को-स्टार अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को एहतियात के तौर पर नुसरत भरूचा ने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। नुसरत ने खुद कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।