कार्तिक आर्यन ने इटली से खरीदी 4.5 करोड़ की शानदार लैम्बोर्गिनी कार

युवा दिलों की धड़कन और बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन की कामयाबी में एक सबसे बड़ा मौका जुड़ गया हैं। गाड़ियों के शौकीन कार्तिक ने एक महंगी गाड़ी से  अपने सपनों की दुनिया को सजा लिया हैं। जी हा, कार्तिक ने साढ़े चार करोड़ की लैम्बोर्गिनी खरीद ली हैं। कार्तिक ने ये गाड़ी इटली से मंगाई है। आपको बता दे कि कार्तिक ने सपने से भी खूबसूरत इस कार को इटली से मुंबई लाने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त भरे हैं और तीन महीने के लंबे इंतेजार के बाद उनकी ये ड्रीम कार उनके बगल में खड़ी हैं। जिसे पाकर कार्तिक फूले नही समा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *