गर्मियों में नकसीर की समस्या से निजात दिलाएंगे ये 10 घरेलू नुस्खे

गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को नाक से खून बहने की शिकायत होती है। नाक से खून बहने को नकसीर कहते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, इन्हें में से एक है गर्म चीजों का सेवन करना। इसके अलावा ज्यादा गर्मी में रहने, ज्यादा तेज मिर्च मसालों का सेवन करने, नाक पर चोट लगने और जुकाम बने रहने से भी नाक से खून आने की समस्या होती है। बार-बार नाक से खून आना या नकसीर बहना ठीक नहीं होता। नाक के अंदर मौजूद सतह की खून की वाहिनियां फटने के कारण नकसीर की समस्या होती है। हालांकि, यह एक आम समस्या है। लेकिन, बार-बार ये समस्या हो रही है तो इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संकर्प करके इसका इलाज करवाना चाहिए जिससे आगे चलकर कोई बड़ी समस्या ना खड़ी हो। ऐसा नहीं है कि नकसीर से पहले कोई उपाय नहीं किया जा सकता है। नाक से खून निकलने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो नकसीर फूटने का संकेत देते हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि आप शरीर से मिल रहे संकते को समझें और तुरंत इसका सामाधान निकालें। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 10 घरेलू नुस्खे के बारे में जो नकसीर की समस्या होने पर आपको राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

  1. अगर आप ठंडे पानी को सिर पर धार बनाकर डालेंगे तो नाक से खून बहना बंद हो सकता है।
  2. नकसीर आने पर नाक से सांस ना लें, ऐसे में मुंह से सांस लेना बेहतर रहेगा।
  3. प्याज को काटकर नाक के पास रखने और सूंघेने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।
  4. नाक से खून बहने पर सिर को आगे की ओर झुकाना चाहिए।
  5. सुहागे को पानी में घोलकर नथुनों पर लगाने से नकसीर बंद हो जाती है।
  6. बेल के पत्तों का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा हो सकता है। ग
  7. गर्मियों के मौसम में सेब के मुरब्बे में इलायची डालकर खाने में नकसीर बंद हो जाती है।
  8. बेल के पत्तों को पानी में पकाकर उसमें मिश्री या बताशा मिलाकर पीने से नकसीर बंद हो जाती है।
  9. ज्यादा तेज धूप में घूमने की वजह से नाक से खून बह रहा हो तो सिर पर ठंडा पानी डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है।
  10. नकसीर आने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर रोगी की नाक पर रखने से भी नकसीर रूक जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *