लापता हुए बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जालंधर,(विशाल)-जालंधर के सराभा नगर से लापता हुए चार साल का बच्चा शनिवार सुबह गदईपुर से मिला है। बच्चा वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को रोते हुए मिला तो वह बच्चे को अपने घर ले गया और उसे संभाला। जिसके बाद शनिवार सुबह वह बच्चे को थाने लेकर पहुंच गया। पुलिस ने जांच के बाद बच्चे को उसके परिजन के हवाले कर दिया।बता दें कि शुक्रवार देर रात सराभा नगर में घर के बाहर खेल रहा एक चार साल का बच्चा लापता हो गया था। सूचना मिलने पर थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयानों में बच्चे के पिता धनंजय मिश्रा और माता आशा ने बताया कि उनका चार साल का बेटा गन्नू देर शाम अपने घर के बाहर ही खेल रहा था। रात करीब नौ बजे धनंजय अपने काम से लौटा तो बच्चे को घर पर न पाकर उसकी मां से पूछा तो उसने बताया कि घर के बाहर खेल रहा है। दोनों पति-पत्नी बच्चे को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकले, काफी देर तक बच्चा न मिलने पर उन्होंने थाना आठ की पुलिस को सूचित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *