महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा के फैसले को लोगों का मिल रहा है खूब समर्थन

जालंधर,(विशाल)- पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी बसों में महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा सुविधा शुरू होने के पहले दो दिन में जालंधर में 4949 महिलाओं ने सुविधा का लाभ उठाया है। पंजाब रोडवेज जालंधर की 185 बसों में सफर कर महिलाओं ने उक्त सुविधा का लाभ उठाया।पंजाब रोडवेज जालंधर एक के जनरल मैनेजर नवराज बातिश और पंजाब रोडवेज जालंधर-दो के जनरल मैनेजर तेजिंदर शर्मा ने बताया कि कुल 4949 महिला यात्रियों ने एक अप्रैल और दो अप्रैल को दोनों डिपो की 185 सरकारी बसों के बेड़े के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाया है। पहले दिन 1529 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की, जबकि 3462 लाभार्थियों ने अगले दिन इस सुविधा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के आधिकारिक लॉन्च से पहले यानी 1 अप्रैल, 2021 को बसों में पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। टिकटिंग मशीनों में विभिन्न सॉफ्टवेयर अपडेट को शामिल किया गया था। इसके अलावा महिला यात्रियों की अत्यधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बसों में पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी शुरू किए गए थे।
महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले को शहर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर बड़ी संख्या में महिलाएं शून्य किराया रसीद स्टेटस, डीपी और फेसबुक स्टोरी के रूप में पोस्ट कर रही हैं। सभी महिला यात्रियों को एक टिकट मिल रहा है, जो उस पर शून्य-किराया दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *