जालंधर,(संजय शर्मा)-थाना 5 की पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसबीर सिहं निवासी पिंड अवादान कोटला, मनप्रीत सिंह मन्नी पुत्र कर्मा निवासी पिंड बलनो के तौर पर बताई गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना प्रभारी रविंदर, ए.एस.आई सुदेश ने बताया कि ए.एसआई मोहन लाल को उजाला नगर में रहने वाले विनोद उर्फ रिंकु पुत्र इंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 मार्च को जब वह काम पर जा रहा था। जैसे ही वह बाबू जगजीवन राम चोंक गेट के निकट पहुंचा, 4 अज्ञात लुटेरों ने उससे मारपीट करके उसका मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करके इस मामले में सुखविंदर और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मोटरसाइकिल PB08 D.J 1258, स्पलैंडर मोटरसाइकिल PB08. E.L8497 और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।