पंजाब में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा के पहले दिन उत्साहित दिखी महिला यात्री

जालंधर,(विशाल)-पंजाब की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निश्शुल्क यात्रा सुविधा के पहले दिन महिला यात्रियों में खासा उत्साह पाया गया है। महिला यात्री वीरवार को मुस्कुराते हुए बसों में सवार होती देखी गई और जब उन्हें बिना किराये की टिकट प्रदान की गई तो वो खुश हो गई। इस दौरान महिला यात्रियों ने मांग की कि यह सुविधा पंजाब की सीमाओं के बाहर जहां तक पंजाब रोडवेज की बसें जाती हैं, वहां तक प्रदान की जाए। ।महिला यात्री रमनप्रीत कौर ने कहा कि सरकार का यह अच्छा कदम है। इससे महिलाओं के ऊपर आर्थिक बोझ को कम किया जा सकेगा। वही स्टूडेंट रीत ने कहा कि यह सुविधा एक प्रशंसनीय कदम है। इसे निजी बसों में भी लागू किया जाना चाहिए।और साधारण बसों के अलावा वातानुकूलित बसों में भी महिला यात्रियों को निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी जानी चाहिए और पंजाब सरकार को चाहिए कि राज्य से बाहर जाने वाली बसों में भी यह सुविधा दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *