सांसद चौधरी ने पत्नी के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन

जालंधर,(विशाल)-जालंधर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सेहत विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी के तहत वीरवार को सांसद चौधरी संतोख सिंह और उनकी पत्नी करमजीत कौर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे सांसद के साथ कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान किसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें, मास्क पहने और हाथों को सैनिटाइज करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *