वैक्सीनेशन के लिए लोगों को किया जाए जागरूक : डा. बलवंत सिंह

जालंधर,(विशाल)-सिविल सर्जन दफ्तर जालंधर में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए वीरवार को जिले के समूह एसएमओज की मीटिग बुलाई गई। सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह की प्रधानगी में आयोजित मीटिग का मुख्य उद्देश्य वैक्सीनेशन मुहिम व सैंपलिंग को तेज करने पर बल देना था। डा. बलवंत सिंह ने एसएमओज को हिदायत दी कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि सैंपलिग बढ़ाई जाए व पाजिटिव केस के संपर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने मोबाइल टीमों को हिदायत दी कि इंडस्ट्रियल एरिया में सैंपलिग व टीकाकरण की गतिविधियां तेज की जाएं। इस मौके पर जिला टीकाकरण अफसर डा. राकेश कुमार चोपड़ा, जिला डेंटल सेहत अफसर डा. बलजीत कौर रूबी, किरपाल सिंह झल्ली, एसएमओ फिल्लौर डा. महेश कुमार प्रभाकर, एसएमओ आदमपुर रीमा गोगिया, एसएमओ बड़ा पिड डा. ज्योति फुकेला, एसएमओ अपरा डा. वंदना धीर, एसएमओ लोहियां डा. विजय कुमार, एसएमओ नूरमहल डा. रमेश पाल, एसएमओ जमशेर खास डा. राजिदर पाल, एसएमओ नकोदर डा. भूपिदर कौर, एसएमओ बिलगा डा. सारू तलवाड़, डा. मानव मिड्डा, डा. ज्योति, डा. राजिदर गिल व डा. अमिता मौजूद थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *