जालंधर में सर्टीफिकेट या डिग्रीयां रोकने के मामले में DC ने शिक्षण संस्थानों को दिये सख्त निर्देश

जालंधर ,(विशाल)-पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की पैंडिंग फीसों के कारण सर्टीफिकेट या डिग्रीयां रोकने के मामले में आज जिला प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। जालंधर जिले के डी.सी. घनश्याम थोरी ने पैंडिंग फीसों के कारण सर्टीफिकेट या डिग्रीयां रोकने के मामले में शिक्षण संस्थानों को नोटिस कर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन छात्रों के सर्टीफिकेट या डिग्रीयां रोकी गई तो जिला प्रशासन की तरफ से शिक्षण संस्थान के खिलाफ एस.सी.एस.टी. एक्ट के अधीन केस दर्ज करवाया जाएगा। बता दें कि आज पैंडिंग फीसों के कारण संविधान चौंक पर छात्रों द्वारा धरना लगाया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *