जालंधर,(संजय शर्मा/विशाल)-)-मकसूदा सब्जी मंडी में पल्लेदार का शव सीवरेज में मिलने से पूर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीवरेज में अज्ञात शव मिलने की सूचना किसी ने फ्रूट मंडी एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत नागरा प्रवासी सेल पंजाब वाइस प्रधान रवि शंकर गुप्ता को दी इन्होंने थाने के के पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना एक के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको शिवरेज से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दी फिलहाल खबर लिखने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना नंबर 1 के प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि हो सकता है होली के चलते मृतक ने ज्यादा शराब पीने के कारण सीवरेज में गिरा होगा और उसकी मौत हुई हो फिलहाल पुलिस दोनों पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर आसपास के लोगों की माध्यम से मृतक की पहचान करने में जुटी है।