जालंधर:(विशाल)-नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा ने 31 मार्च से पहले टैक्स की रिकवरी को तेजी से करना जारी रखा है। मंगलवार को भी 40 लाख रुपए की रिकवरी की गई। अभी बुधवार को आखिरी दिन 50 लाख से ज्यादा की रिकवरी होने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सुपरिटैंडैंट महीप सरीन ने बताया कि 31 मार्च तक टैक्स जमा करवाने का आखिरी दिन है। इसके बाद एक अप्रैल से लोगों को पैनल्टी और ब्याज के साथ टैक्स जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सहुलियत के लिए शनिवार और रविवार को भी टैक्स जमा किया गया। उनके सभी सैंटर खुले रहे। दो दिन में लोगों ने 40 लाख रुपए जमा कराए हैं। पिछले साल 28 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई थी। इस साल कोविड महामारी के बीच भी टैक्स की रिकवरी 26.50 करोड़ तक हो चुकी है।