चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन बुधवार है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो कल दोपहर पहले 11 बजे तक रहेगी। आज तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक ही रहेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रतका पारण चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय के बाद ही किया जाता है और चतुर्थी तिथि में चंद्रमा आज ही दिखेगा। लिहाजा आज ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश है। साथ ही आज बुधवार का दिन भी है और बुधवार को गणेश जी का दिन भी माना जाता है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के दिन विघ्नविनाशक, संकटनाशक, प्रथम पूज्नीय श्री गणेश भगवान के लिये व्रत किया जाता है।